सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, कहा — ‘नारीशक्ति की शानदार जीत’
- देहरादून / नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक मैच की नहीं, बल्कि भारत की करोड़ों बेटियों के सपनों की जीत है।

- सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा —
“नारीशक्ति की दमदार जीत!
आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
आपकी मेहनत, जज़्बे और टीम स्पिरिट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय नारी किसी से कम नहीं।”

- उन्होंने आगे कहा कि महिला खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, समर्पण और जुझारूपन से देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और भारत में महिला खेलों को नई दिशा देगी।
- इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है, और सोशल मीडिया पर #WomenInBlue और #TeamIndia जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
