Mussoorie Winterline Carnival: मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल की धूम, सैलानी और स्थानीय लोग उठा रहे लुत्फ
- मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल के दूसरे दिन शहर लोक संस्कृति और संगीत के रंग में सराबोर नजर आया। गांधी चौक, अटल उद्यान और लंढौर चौक पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया।
- लोक गायन, पांडव नृत्य, हारूल और रासौ-तांदी जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं नगर पालिका टाउनहाल में आयोजित नाइट कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोकप्रिय कलाकारों ने माहौल को जीवंत बना दिया।
- कार्निवाल के तहत देहरादून से मसूरी तक साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह रैली पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश लेकर निकली।
- मसूरी में चल रहा यह कार्निवाल पर्यटन और लोक संस्कृति के संगम की खूबसूरत मिसाल बन रहा है।
