Uttarakhand

रुड़की: रामपुर में चाय की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट, दो गंभीर घायल

  • रुड़की से सटे रामपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • यह घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक चाय की दुकान में सुबह करीब 5:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के दौरान दुकान में कुछ लोग मौजूद थे। धमाके से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा और आग की लपटें फैल गईं। विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
  • स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में झुलसे दोनों घायलों को पहले रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
  • घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सिलेंडर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *