Uttarakhand

आयुष्मान योजना से बड़ी राहत, 7 गंभीर बीमारियों का होगा निशुल्क इलाज

  • उत्तराखंड में लागू अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के तहत अब गंभीर बीमारियों का इलाज पूरी तरह निश्शुल्क किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल पा रहा है।
  • योजना के माध्यम से कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, न्यूरो सर्जरी, डायलिसिस, आंखों के रोग और जोड़ प्रत्यारोपण जैसे महंगे इलाज मुफ्त किए जा रहे हैं। अब तक राज्य में 17 लाख से अधिक मरीजों को इस योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि 56.95 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, जिन परिवारों में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग हैं, उन्हें परिवार के 5 लाख रुपये के कवर के अतिरिक्त 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत बीमा भी दिया जा रहा है। यदि किसी अस्पताल में इलाज के दौरान भुगतान की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत आयुष्मान प्राधिकरण में की जा सकती है।
  • अटल आयुष्मान योजना ने न केवल महंगे इलाज को आमजन की पहुंच में लाया है, बल्कि हजारों परिवारों को आर्थिक संकट से भी राहत दी है। यह योजना आज उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत मिसाल बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *