उद्योगों पर ‘लगाम’ नहीं लगाएगी सरकार, ‘सारथी’ बनकर देगी साथ: सीएम धामी
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योगपतियों और निवेशकों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए नियामक (रेगुलेटर) की नहीं, बल्कि उनके साथ ‘सारथी’ की भूमिका में खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से नए आयाम स्थापित कर रहा है।
- सोमवार को मसूरी रोड स्थित एक निजी होटल में इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (ईईपीसी इंडिया) द्वारा आयोजित 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों और निर्यातकों को पुरस्कृत भी किया।
चुनौतियों को अवसर में बदलने का संकल्प
- समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के बाद एक दौर ऐसा भी था, जब विषम भौगोलिक परिस्थितियों और पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां बड़े निवेश व उद्योगों की संभावनाओं पर सवाल उठाए जाते थे। लेकिन वर्तमान सरकार ने अपनी नीतियों के दम पर इन चुनौतियों को अवसर में बदलने का संकल्प लिया है।
‘मेड इन इंडिया’ को दिलाई वैश्विक पहचान
- सीएम धामी ने भारतीय इंजीनियरिंग उद्योग की प्रतिभा और परिश्रम को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए ईईपीसी इंडिया के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सम्मानित होने वाले उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि आपके नवाचार और उत्कृष्ट उत्पादों ने ‘मेड इन इंडिया’ को दुनिया भर में नई प्रतिष्ठा दिलाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘दुनिया हमारा बाजार है और गुणवत्ता हमारी पहचान’—यही सोच वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का आधार बनेगी।
बेहतर कनेक्टिविटी से आसान हुआ कारोबार
उद्योगों को गति देने के लिए राज्य में बुनियादी ढांचे के विस्तार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:
-
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: इसके निर्माण से दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर महज दो से ढाई घंटे का रह गया है।
-
रेल और सड़क नेटवर्क: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, चारधाम ऑल वेदर रोड और आंतरिक सड़कों के जाल से लॉजिस्टिक्स की दूरी और समय दोनों कम हुए हैं।
-
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से निवेशकों और निर्यातकों को माल परिवहन और आवागमन में बड़ी सहूलियत मिल रही है।

