iPhone 17 का क्रेज़ चरम पर! रातभर Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतार, झगड़े तक पहुंचे हालात
युवाओं में iPhone का क्रेज़ नए मुकाम छू रहा है। भारत में iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली और मुंबई के Apple स्टोर्स पर आधी रात से लंबी-लंबी कतारें लग गईं। साकेत मॉल और बीकेसी स्टोर के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं बीकेसी जियो सेंटर पर बढ़ते हुजूम में हाथापाई तक हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
युवाओं पर iPhone का क्रेज़ सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत में आज से iPhone 17 सीरीज़ की सेल शुरू होते ही दिल्ली और मुंबई के Apple स्टोर्स पर रात 12 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें नजर आने लगीं।

