Business

iPhone 17 का क्रेज़ चरम पर! रातभर Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतार, झगड़े तक पहुंचे हालात

युवाओं में iPhone का क्रेज़ नए मुकाम छू रहा है। भारत में iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली और मुंबई के Apple स्टोर्स पर आधी रात से लंबी-लंबी कतारें लग गईं। साकेत मॉल और बीकेसी स्टोर के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं बीकेसी जियो सेंटर पर बढ़ते हुजूम में हाथापाई तक हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

युवाओं पर iPhone का क्रेज़ सिर चढ़कर बोल रहा है।  भारत में आज से iPhone 17 सीरीज़ की सेल शुरू होते ही दिल्ली और मुंबई के Apple स्टोर्स पर रात 12 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें नजर आने लगीं।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साकेत मॉल में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।  iPhone 17 सीरीज़ को सबसे पहले हाथों में लेने की चाहत में लोग देर रात से ही लंबी कतारों में खड़े हैं।

मुंबई में Apple स्टोर पर iPhone 17 खरीदने उमड़ा जनसैलाब

मुंबई में भी iPhone 17 का क्रेज़ साफ नजर आया। बीकेसी स्टोर के बाहर लोगों का हुजूम इतना बढ़ गया कि अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को दखल देना पड़ा। इसी दौरान एक ग्राहक मनोज ने बताया—“मैं हर बार अहमदाबाद से आता हूं, और आज सुबह 5 बजे से लाइन में खड़ा हूं।”

आईफोन के लिए लोगों में क्रेज

भारत में हर नई iPhone सीरीज़ के लॉन्च पर लोगों का जोश देखते ही बनता है। यही वजह है कि जैसे ही यह प्रीमियम फोन मार्केट में पहुंचता है, खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

फिलहाल iPhone 17 मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के Apple स्टोर्स पर उपलब्ध है। साथ ही इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *