Crime

बिहार में बेख़ौफ़ मनचले: जमुई के बाद अब समस्तीपुर में सरेराह युवती से अभद्रता

  • जमुई में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर से भी एक युवती के साथ सरेआम अभद्रता का एक वीडियो सामने आ गया।
  • जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर फोटो लेने रुकी एक युवती को कुछ युवकों ने घेर लिया।

चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ

  • बताया जा रहा हैं कि युवती के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। जिसके दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बुधवार रात से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद समस्तीपुर की पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई।
  • पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए जगतसिंहपुर गांव निवासी चार युवकों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना में शामिल हुए अन्य लोगों की पहचान के लिए भी पुलिस की छानबीन जारी है।

सड़क किनारे फोटो ले रही थी युवती, तभी पहुंचे युवक

  • वहां के कुछ लोगों का कहना हैं,कि युवती एक युवक के साथ बांध बाइपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो खिंच रहे थे। तभी तीन युवक वहां पहुंचे और युवती को चारों ओर से घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

  • बुधवार देर शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के पास में आया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वारयल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान शुरू कर दी।
  • पुलिस द्वारा चिह्नित आरोपित युवकों की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित जगतसिंहपुर गांव निवासी विकास शर्मा व राहुल कुमार के रूप में हुई है। विकास शर्मा पर शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के अनुसार अब तक दो युवकों की पहचान की गई है।
  • अन्य लोगों की भूमिका और घटना में उनकी संलिप्तता की भी जांच व अन्य आरोपित की पहचान की जा रही है। वहीं मामले की गंभीरता के मद्देनजर समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने वायरल वीडियो की सत्यता की त्वरित जांच करने और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *