Uttarakhand

Plastic Free Dehradun: पहली ऑटोमेटेड बोतल क्रेशर मशीन के साथ अभियान का आगाज

  • देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम परिसर के बाहर दून अस्पताल चौक पर शहर की पहली ऑटोमेटेड बोतल क्रेशर मशीन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त देहरादून अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।
  • महापौर ने कहा कि ऑटोमेटेड बोतल क्रेशर मशीन से सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यह पहल प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
  • नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। आने वाले दिनों में प्रमुख पर्यटक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों, सरकारी भवनों और मुख्य चौराहों पर ऐसी मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं।
  • इन मशीनों के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को रिसाइकिल कर टेबल, कुर्सी, फ्लावर पॉट और सजावटी वस्तुएं तैयार की जाएंगी। नगर निगम रिसाइकिल किया गया रॉ मटेरियल सीधे कंपनी से खरीदकर शहर में उपयोग करेगा, जिससे प्रदूषण नियंत्रण को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • बताया गया कि मशीन का संचालन पीपीपी मोड पर मनसा फैसिलिटी एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। मशीन के फीडबैक और सफलता के आधार पर शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की ऑटोमेटेड बोतल क्रेशर मशीनें लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *