Uttarakhand

खत्म हुआ लोगों का इंतजार, ऋषिकेश में आज से शुरू होगा राफ्टिंग सीजन

  • गंगा में आज से राफ्टिंग का रोमांच फिर से शुरू होने जा रहा है । शाम 4 बजे शिवपुरी में इसका शुभारंभ कार्यक्रम होगा। राफ्टिंग कारोबारियों और पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग की तैयारी पूरी तरह से कर ली है। पिछले साल सितंबर में इस साल जून तक के सीजन में 3.80 लाख पर्यटकों ने राफ्टिंग की।
  • गंगा में राफ्टिंग गतिविधियों की देखरेख गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति करती है। नियम के अनुसार मानसून की वर्षा राफ्टिंग की गतिविधियों को बंद और खोला जाता है। इस साल 30 जून को राफ्टिंग की क्रियाकलाप को बंद किया गया था। वही पिछले साल बारिश ज्यादा होने पर 24 जून को राफ्टिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी।

30 जून तक चला इस साल का सीजन

  • जुलाई और अगस्त के महीने में राफ्टिंग पूरी तरह बंद रहती है। 15 सितंबर के आसपास गंगा के जल स्तर के आधार पर राफ्टिंग खोलने के लिए विभागों की तकनीकी टीम पूरी तरह से निरीक्षण करती है।
  • गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव व जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी एसएस राणा ने बताया कि राफ्टिंग के लिए नियमाव कानून बने है। आज से राफ्टिंग फिर से खोली जा रही है। पिछले साल सितंबर से शुरू हुआ इस साल का सीजन 30 जून तक चला। 3,80,260 लाख पर्यटकों ने राफ्टिंग की।
  • पिछले सीजन में 2,64,379 पर्यटकों ने राफ्टिंग की थी। बताया कि शाम चार बजे प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुदंरम और सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल विधिवत तौर पर इसका शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे शिवपुरी में शुरू होगा।

576 राफ्टों के संचालन की होगी अनुमति

  • गंगा में देवप्रयाग से मुनिकीरेती तक 576 राफ्टों के संचालन की अनुमति है। वर्तमान में 263 कंपनियों की 560 राफ्ट चल रहीं हैं। वहीं, उत्तराखंड रीवर राफ्टिंग एवं कयाकिंग नियम के अनुसार मानसून में राफ्टिंग पर रोक लगा दी जाती है।
  • आमतौर पर मौसम साफ रहता है तो 30 जून तक राफ्टिंग होती है। कुछ साल से मानसून में वर्ष का पैटर्न बदला है। सितंबर के पहले हफ्ते तक भी बारिश होती है। इसलिए 20 सितंबर के बाद यहाँ फिर राफ्टिंग शुरू की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *